फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घायल चालक की मौत, शव रख मांगा मुआवजा

Sat, 11 Nov 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। सड़क हादसे में घायल एक फैक्टरी के चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे यहां पर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजा मिला। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर गए।
विज्ञापन

रनियां थाना क्षेत्र के परसौली गांव निवासी मोहम्मद इमामुद्दीन (32) पुत्र शमसुदीन रनियां स्थित एक वनस्पति फैक्टरी में डीसीएम चालक था। बताया जाता है कि लगभग एक माह पूर्व फैक्टरी से माल लोड कर वह बिहार गया था। वहां पर एक मार्ग दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे फैक्टरी प्रबंधन ने उसे कानपुर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद 15 दिन इलाज के बाद वह डिस्चार्ज होकर घर आ गया। घर पर ही उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इस संबंध में एसओ महेंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों तथा फैक्टरी प्रबंधन के बीच हुए समझौते के बाद परिवार के लोग शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें