फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो साल बाद पता चली ये बात, पति बोला- वो लड़कियों की तरह नहीं है

Mon, 18 Jun 2018 07:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बढ़िन निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक  की तहरीर पर पत्नी समेत उसके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव बढ़िन निवासी श्याम सिंह पुत्र राम खिलावन ने बताया कि जनवरी 2016 में कन्नौज जनपद के एक गांव के लोग अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ उसके घर शादी का रिश्ता लेकर आए थे। उसके पिता ने शादी के लिए रजामंदी दे दी। लड़की के पिता ने अपनी पुत्री की शादी 27 अप्रैल 2016 को शादी धूमधाम से करायी।


युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी आम लड़कियों की तरह नहीं है। बल्कि किन्नर हैं। पीड़ित ने शादी के दो साल बाद शनिवार की देर रात ऐरवाकटरा थाने में पत्नी के अलावा उसके पिता छोटे लाल, राजीव, संजीव, संजू, टिल्लू पुत्रगण छोटे लाल, कुलदीप पुत्र अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी व उसके परिवारीजनों ने उसे व उसके परिवारीजनों को गुमराह किया थाने के एएसआई सूर्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें