फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: प्रेमिका पर लगी बंदिश...और मारपीट से आहत प्रेमी ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Sep 2023 05:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: प्रेमी ने बताया कि कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम करता है। वह दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन प्रेमिका के घर वाले नहीं मान रहे हैं। उन्होंने उसकी प्रेमिका के साथ मामला उजागर होने पर मारपीट भी की है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती प्रेमी आदित्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में डेढ़ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमिका पर बंदिश लगाकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर प्रेमी ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी आदित्य (21) ने गुरुवार को सुबह अपने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां आदित्य ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम करता है।
नहीं मान रहे हैं प्रेमिका के परिजन
वह दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन प्रेमिका के घर वाले नहीं मान रहे हैं। उन्होंने उसकी प्रेमिका के साथ मामला उजागर होने पर मारपीट भी की है। इससे व्यथित होकर उसने जहर खा लिया है। जिला अस्पताल में आदित्य का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत बेहतर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें