फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश, आरोपी ने भागने का किया प्रयास...गोली लगने से जख्मी

Wed, 27 Sep 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: एसपी केशव चंद्र गोस्वामी के अनुसार जब अफजल को एसडीएम शाहाबाद के पास ले जाया जा रहा था। तभी उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। अफजल ने दरोगा की रिवाल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके टखने में लग गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार देर शाम किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। भीड़ ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आहत किशोरी ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। उधर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पिहानी कस्बे में सोमवार को दो स्थानों से निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा देर शाम को हर्रैया नहर पुल पर पहुंची थी।
पुल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में शामिल पिहानी कस्बे के भाटनटोला निवासी अफजल ने एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर भीड़ ने अफजल को पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। मंगलवार सुबह छेड़छाड़ की शिकार किशोरी ने फंदा डालकर घर में जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज
परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत गंभीर बताते हुए हॉयर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त कौल ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर अफजल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरोगा की रिवाल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग
एसपी केशव चंद्र गोस्वामी के अनुसार जब अफजल को एसडीएम शाहाबाद के पास ले जाया जा रहा था। तभी उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। अफजल ने दरोगा की रिवाल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके टखने में लग गई। अफजल को शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें