फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: पति ने रॉड से पीट-पीटकर पत्नी को मारा, बेटे की पिटाई से था नाराज, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मंगलवार की सुबह रमेश के पहुंचने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला रमेश के खिलाफ दर्ज किया है। अतिरिक्त निरीक्षक ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी हिरासत में है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के सांक गांव में पुत्र की पिटाई से नाराज शख्स ने रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में भी ले लिया। सांक निवासी तिलक खेती करने के साथ ही पुताई का काम भी करता है। उसकी शादी 18 वर्ष पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी मायावती (40) के साथ हुई थी।
दोनों के तीन पुत्र हैं। बीते रविवार की रात मायावती ने दूसरे नंबर के पुत्र रामजीवन को किसी बात को लेकर पीट दिया था। इस दौरान तिलक घर में मौजूद था और नशे में धुत था। बेटे को पीटे जाने से उसने मायावती को रोका, लेकिन नाराज मायावती नहीं मानी। इस पर तिलक ने वहीं पड़ी लोहे की रॉड उठाकर कई वार मायावती पर कर दिए।

विज्ञापन

गंभीर चोटें आने के कारण हुई मौत
इसके बाद वह जाकर सो गया। गंभीर चोटें आने के कारण मायावती की मौत हो गई। सोमवार सुबह मायावती के देवर सरवन ने उसके भाई रमेश चंद्र को फोन कर मायावती के बीमार होने की जानकारी दी। रमेश लुधियाना में परिवार समेत रहता है। रमेश ने आने की बात कही थी।

तिलक को हिरासत में ले लिया
हालांकि इसी बीच ससुरालीजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही मायावती का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर राजेश ने पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद रॉय मौके पर गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तिलक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
तिलक के माता पिता को छोड़कर बाकी सभी ससुरालीजन पुलिस के आने पर मौके से भाग निकले। मंगलवार की सुबह रमेश के पहुंचने पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला रमेश के खिलाफ दर्ज किया है। अतिरिक्त निरीक्षक ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी हिरासत में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें