फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसार: कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची का शव, आसपास के अस्पताल पुलिस की रडार पर

Wed, 06 Jul 2022 05:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कछौना कस्बा में स्टेशन मार्ग पर कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गर्भ छिपाने या बेटी पैदा होने पर कूड़े के ढेर में फेंकने का अंदेशा है।
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के कछौना कस्बे में स्टेशन मार्ग पर एक स्कूल के पास बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालामऊ कस्बे में स्टेशन मार्ग पर एक निजी स्कूल संचालित है। सुबह कुछ लोग पैदल टहलने जा रहे थे। इस दौरान स्कूल के पास कूड़े में नवजात का शव पड़ा देखा। 

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह शव एक दिन पुराना लग रहा है, जिसके चलते  शव  पूरी तरीके से काला पड़ चुका था। नवजात के शव को देखकर भीड़ में मौजूद लोग बेरहम मां को कोसते नजर आए। 

विज्ञापन

वहीं, कुछ महिलाएं नवजात को देखकर भावुक हो उठीं। उनका कहना था कि कैसी मां है जो अपनी कोख में पालने के बाद कूड़े में नवजात के फेंक गई। इस संबंध में कोतवाल संदीप सिंह ने बताया किस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास आशा कार्यकर्ताओं और प्राइवेट अस्पतालों से पूछताछ करके जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें