शनिवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। परिसर में चारों तरफ धुआं भर गया। गार्डों ने हैलट परिसर में लगे दो दर्जन अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। न्यूरोसाइंस विभाग में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम की भी मदद ली।
कानपुर में हैलट अस्पताल के निर्माणाधीन वार्ड 50 के पास बनाए गए कबाड़ गोदाम में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। धुआं वार्डों में भरने से मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग बुझा दी।
विज्ञापन
वार्ड 50 व वार्ड 20 के पास स्थित खाली पड़े गार्डेन एरिया को प्रबंधन कबाड़ गोदाम के रूप में इस्तेमाल करता है। परिसर के अंदर खुले आसमान के नीचे गोदाम में अस्पताल के पुराने बेड, फर्नीचर, गद्दे, प्लास्टिक आदि कबाड़ भारी मात्रा में पड़ा हुआ है।
शनिवार दोपहर अचानक गोदाम में आग लग गई। परिसर में चारों तरफ धुआं भर गया। गार्डों ने हैलट परिसर में लगे दो दर्जन अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। न्यूरोसाइंस विभाग में लगा फायर सेफ्टी सिस्टम की भी मदद ली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरके मौर्या ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है।