हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव देवरिया में सोमवार शाम धान की फसल सींच रहे किसान पर एचटी लाइन का तार गिर गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के दो घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बंद न करने से किसान की जान गई है।
नयागांव देवरिया निवासी सतीश (45) पुत्र रामगोपाल पांच भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी अलका, तीन बेटियां और एक बेटा है। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके खेत में धान की फसल खड़ी है। बारिश न होने के कारण फसल सूख रही थी।
खेत के बीच से एचटी लाइन निकली है। सोमवार को सतीश पंपिंग सेट से फसल की सिंचाई कर रहा था। देर शाम अचानक जर्जर एचटी लाइन का तार टूटकर सतीश के ऊपर गिर गया। जिससे करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।