फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट के नियम तोड़ने में महिलाएं आगे, गलियों में लगी रहती है भीड़, शाम को होती है जमकर खरीदारी

Tue, 28 Apr 2020 11:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जाजमऊ में दिन का माहोल - फोटो : amar ujala
कानपुर में हॉटस्पॉट क्षेत्र बने  तलाक महल में पुरुषों की तुलना में महिलाएं घरों से अधिक निकल रही हैं। इन्हें रोकने के लिए वालंटियर खासी मशक्कत कर रहे हैं। इसके बावजूद ये कोई न कोई बहाना बनाकर निकल जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कुली बाजार में सड़कों पर निकली महिलाएं - फोटो : amar ujala
पुरुषों से पुलिस ज्यादा सख्ती से पेश आती है, इससे अब वे निकलने में परहेज कर रहे हैं। पुलिस ने वॉलंटियरों की मदद से तलाक महल, बेकनगंज रोड के आसपास की सभी गलियों को बंद करा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
सड़कों पर भीड़ - फोटो : amar ujala
इसके बावजूद सुबह करीब 11 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे के बीच बड़ी तादाद में खरीदारी व अन्य कामों के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं। पुलिस और वॉलिंटियर लोगों को समझा-बुझाकर वापस कर रहे हैं। इसके बावजूद गलियों में जमावड़ा लगा रहता है।

 

4 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
तलाक महल तिराहे के पास पुलिस ने गलियों में घूमते कई युवकों को पकड़ा। उन्हें धूप में खड़ा भी किया। लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की चेतावनी देकर छोड़ा। पुलिस की एक जीप लगातार इन क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने की सलाह देते हुए गश्त कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन का हाल - फोटो : अमर उजाला
तलाक महल बेकन गंज रोड पर वॉलंटियर सिविल डिफेंस के यतीमखाना सेक्टर वार्डन मोहम्मद नसीम ने बताया कि बाहर निकलने वालों में महिलाओं की तादाद ज्यादा होती है। हर कोई जरूरी सामान लेने के नाम पर घर से बाहर निकलने की बात कहता है। लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाना खासी मशक्कत का काम साबित हो रहा है। हालांकि बड़ी तादाद ऐसे लोगों की भी हैं, जो घर पर रहने की अहमियत समझ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें