उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमितों के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं कानपुर के चमनगंज स्थित हलीम मुस्लिम डिग्री कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के बाहर मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां कुली बाजार के 20 कोरोना संदिग्धों को जांच के नाम पर क्वारंटीन सेंटर के बाहर कॉलेज के मैदान पर छोड़ दिया गया। न तो इन्हें यहां दाखिला दिलाया गया और न ही कोई जानकारी यहां के मेडिकल स्टाफ को दी गई।
विज्ञापन
2 of 5
हॉटस्पॉट में जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
दो घंटे इंतजार के बाद ये सभी लोग बाहर सड़कों के किनारे खड़े हो गए। इलाकाई लोगों ने जिला प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने सभी को क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया। दरअसल, कुली बाजार से पुलिस की टीम कोरोना मरीजों के संपर्क में आए करीब 20 लोगों की जांच कराने के लिए हलीम कॉलेज लेकर आई।
विज्ञापन
3 of 5
हॉटस्पॉट इलाकों में तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
यहां पर तीन दिनों के लिए भर्ती करने की बात कहकर चले गए। इसमें कुछ लोग अपने बच्चों के दूध, कपड़े और जरूरत का सामान भी नहीं लाए थे। उन्हें कमरों में दाखिल भी नहीं कराया गया। दो घंटे के इंतजार के बाद ये लोग बाहर निकल आए। यह देख चमनगंज के लोगों में हड़कंप मच गया।
4 of 5
सील किया गया इलाका
- फोटो : amar ujala
इलाकाई लोगों को डर था कि अगर इनमें से कोई पॉजिटिव निकला तो पूरे क्षेत्र में संक्रमण फैल जाएगा। इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद शिब्बू अंसारी ने एसीएम तृतीय को दी। जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी कोई मेडिकल टीम नहीं आई बल्कि हलीम कॉलेज चौकी इंचार्ज और चमनगंज पुलिस ने इन्हें भीतर दाखिल कराया। कुछ लोगों के कहने के बाद तीन महिलाओं को उनके घर जरूरत का सामान क्वारंटीन सेंटर लाने की इजाजत दी गई।
हॉटस्पॉट इलाकों में अभी भी नहीं मान रहे लोग
- फोटो : amar ujala
यह बहुत बड़ी लापरवाही है। पहले तो किसी को भी क्वारंटीन सेंटर लाया जाए तो उन्हें पूरी जानकारी दी जाए। पूरी प्रक्रिया के तहत उनका क्वारंटीन पीरियड पूरा कराया जाए। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, जिलाधिकारी