फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के तीन थाने बने हॉटस्पॉट, घर नहीं जाएंगे पुलिसकर्मी, थाने के गेट पर होगी पीड़ितों की सुनवाई

Wed, 29 Apr 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सील किया गए थाने - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के थानों में आवासीय अव्यवस्था की वजह से कोरोना वायरस की चेन बनी और दरोगा सहित नौ पुलिस वाले संक्रमित हो गए। सोमवार को एडीजी जोन जय नारायण सिंह निर्देश पर जिन थानों के पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, उन्हें हॉटस्पॉट बनाया गया। उन्होंने निर्देश दिया है कि पुलिसकर्मी जिस थाना क्षेत्र में ड्यूटी करेंगे, वहीं उनके ठहरने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


अनवरगंज, रायपुरवा, कैंट और कोतवाली थाने के नौ पुलिसकर्मी चपेट में आए हैं। ये पुलिसकर्मी  हॉटस्पॉट पर ड्यूटी करने के बाद दूसरे थानों के आवास में रुकते थे। इसकी वजह से यहां के लोग भी संक्रमित हो गए। एडीजी जेएन सिंह ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिसवालों को उनके ड्यूटी वाले क्षेत्र में ही ठहरने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

डीआईजी को निर्देश दिया है कि जिन थानों में आवास की सुविधा नहीं है, वहां आसपास के होटल, स्कूल या गेस्ट हाउस जैसी जगहों को आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जाए। एडीजी ने पुलिस वालों को पूरी आस्तीन की वर्दी और मॉस्क पहनकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। हर पुलिसकर्मी को पर्याप्त मॉस्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


हर रोज उनके वर्दी की धुलाई की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है।एडीजी जेएन सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित थानों कैंट, अनवरगंज, रायपुरवा और कोतवाली में फरियादियों की सुनवाई के लिए गेट पर रिसेप्शन बनाया जाएगा। पीड़ित यहीं पर प्रार्थना पत्र देकर समस्या बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें