कानपुर में होटल हत्याकांड की जड़ भले ही लेनदेन की वजह रही हो लेकिन शुक्रवार को विवाद और फिर अमन की हत्या का सूत्रधार लग्जरी होटल का एक कर्मचारी कल्लू उर्फ बृजेश यादव है। शाम पांच बजे बृजेश ने उसको चिढ़ाया। कुछ देर बाद उसके एक दोस्त सानू ठाकुर ने बृजेश को भड़का दिया। तब दोनों अमन को फोन पर ललकारा। मौके पर पहुंचा। अन्य लोग पहुंचे। विवाद शुरू हुआ और कल्लू ने लोहे की राड से अमन पर हमला कर दिया। कल्लू समेत दो की गिरफ्तारी हो गई। बाकी की तलाश जारी है। कल्लू और सानू दोनों रायबरेली के रहने वाले हैं।
कलक्टरगंज इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्र ने बताया कि अमन और हिमांशु गुप्ता का विवाद काफी समय से चल रहा है। आएदिन ये लोग आपस में एक दूसरे पर कमेंट करते रहे हैं। जांच में पता चला
कि हिंमांशु के कर्मचारी कल्लू ने शुक्रवार शाम को उस अमन पर कमेंट किया। कुछ देर बाद कल्लू के दोस्त सानू ठाकुर ने उससे कहा कि अमन बोल रहा था कि वो तुम्हारा जबड़ा तोड़ देगा। इस बात पर कल्लू आग बबूला हो गया। उसने अमन को फोन लगाया। तब अमन ने बोला कि तुम्हारे जैसे रायबरेली के रहने वाले कुछ नहीं कर सकते। तब दोनों आग बबूला हो गए। फोन कर अमन के पास पहुंचे और मार दिया।
हत्याकांड को अंजाम साजिश के तहत की गई। हत्यारोपियों ने वारदात से ठीक पहले अमन के होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये थे, जिससे वारदात कैद न हो सके। हालांकि वारदात होटल से करीब सौ मीटर दूर हुई। इस वजह से मौके पर लगे कैमरों में घटना कैद हो गई।