कर्मचारी ने कहा कि आपका नाम ड्यूटी रजिस्टर में नहीं है। इसके बाद होटल मालिक से उसने बात की, तो उन्होंने अपने कमरे में बुलाया। युवती का आरोप है कि यहां मालिक ने कहा कि केवल रिसेप्शन का ही नहीं पर्सनल काम भी करने होंगे। हाथ-पैर दबाने के साथ एंज्वाय भी कराना होगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर छेड़खानी की।
पीड़ित युवती की तहरीर पर होटल के मालिक देशदीप बादुहा के खिलाफ यौन उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के साथ आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार किया गया है। -कौशलेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष
युवती के आरोप गलत
होटल मालिक देशदीप बादुहा ने कहा कि युवती का होटल में रिसेप्शनिस्ट पद के लिए साक्षात्कार लिया था। होटल के कामकाज के बारे में बताया था। साथ ही कहा था कि घर वालों से बात करके अगले दिन आधार व फोटो लेकर बुलाया था। तय समय पर वो नहीं आई। इसलिए उसे नौकरी नहीं दी। इस वजह से युवती ने झूठे आरोप लगाए हैं।