फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। एक निजी अस्पताल में ठकुरन गढ़ेवा निवासी रोहिणी (20) व उसके पेट में पल रहे बच्चे की गुरुवार देर रात मौत हो गई। उसे गुरुवार देर शाम भर्ती कराया गया था। परिजनों ने गलत इलाज व लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

तारिक बाबू ने गुरुवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को रूरा के निजी अस्पताल मेें भर्ती करा दिया। देर रात अस्पताल का स्टाफ रोहिणी को लेबर रूम में ले गया। कुछ देर बाद रोहिणी व गर्भ में पल रहे शिशु की मौत की खबर परिजनों को दी गई। इस पर परिजन रोने-बिलखने लगे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर गलत उपचार व लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मऊ, भोगनीपुर से मृतका की मां उर्मिला, बहन लक्ष्मी व मालती पहुंची।
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि रोहिणी देवी की दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। डॉक्टर ने सामान्य प्रसव कराने का भरोसा दिया था। एसओ विद्यासागर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तारिक बाबू ने बताया कि आठ जून 2019 को शादी हुई थी। घर में खुशी आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन पत्नी और बच्चे दोनों की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें