कानपुर में सचेंडी के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। आमने-सामने की भिड़ंत में 9 से ज्यादा लोगों के घायल होने सूचना है। कानपुर के सचेंडी के पास शनिवार देर रात 12 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई है।
सचेंडी हाईवे पर चकरपुर मंडी के पास शनिवार आधी रात के बाद दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार हाईवे पर ऊपर जाइलो और आई-20 कार में टक्कर हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और जाइलो शिवराजपुर निवासी उपेंद्र सिंह, कटरा घनश्याम सचेंडी निवासी अभिलाष, भाई अवधेश, राहुल यादव जरौली कानपुर, शिव सचान बरौर घायल हो गए। जाइलो सवार लोग बक्सर उन्नाव से एक शादी से लौट रहे थे।