कानपुर महानगर के लोगों ने अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। नगर के 33.70 लाख वोटर 10 विधायक चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। 100 प्रत्याशी हैं कुल नगर जिले की विधानसभाओं से। मतदान के लिए 1406 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
रंगकर्मी डॉ. ओमेन्द्र वर्मा, पनकी के अनंत सिंह, नेहरू नगर के डॉ. नीरज सचान, गोविंद नगर के राहुल कुमार, नेहरू नगर के अमित शर्मा, किदवई नगर के विनय सिंह सेंगर, दादा नगर के सौरभ शर्मा, असिस्टैंट बैंक मैनेजर वैभव सिंह, होटल संचालक अाशीष कुमार, प्रीति, विवेक आदि ने कानपुर के लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करनी की अपील की है। इन सभी का कहना है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था फेल होने का सबसे बड़ा कारण यहां अतिक्रमण है। पुलिस और नेता आपस में मिलकर अतिक्रमण करवा देते हैं। इसलिए मेरा वोट स्वच्छ और ईमानदार नेता को जाएगा जो इस तरह की समस्याओं से हमें छुटकारा दिला सके।
दादा नगर निवासी सौरभ शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा का स्तर बेहद कमजोर है। बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पाती। इससे हमारी जड़ें कमजोर होती जा रही हैं। इसलिए मैं ऐसी सरकार के लिए वोट करूंगा जो शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए।
असिस्टेंट मैनेजर एक्सिस बैंक वैभव सिंह ने कहा कि आज भी भ्रष्टाचार कम नहीं हो पाया है। हर विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। यह भ्रष्टाचार हमारे देश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। इसलिए मैं ऐसी सरकार के लिए वोट करूंगा जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कानून बनाए।
स्कूल संचालक विनय सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। उद्योग और कारोबार तभी सफल हो पाएंगे जब गुंडों का आतंक समाप्त होगा। इसलिए मैं ऐसे नेता का चयन करने के लिए वोट करूंगा जो कानून व्यवस्था सुधारे, सुरक्षा का माहौल दे। इन समस्याओं से हमें निजात दिला सके।
रंगकर्मी डॉ. ओमेन्द्र वर्मा ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा की उचित व्यवस्था हो। साथ ही नए सरकारी स्कूल, कॉलेज खोले जाएं, वोटिंग के समय इसका ख्याल जरूर रखेंगे। आपराधिक छवि के प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। पढ़े-लिखे प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा लखनऊ पहुंचे, इसलिए सबको वोट देना चाहिए।
वोट डालने में कोई दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल
जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम
0512-2303165
0512-2304037
0512-2306017
-
रिटर्निंग आफीसर
क्षेत्र रिटर्निंग ऑफीसर मो.नं.
बिल्हौर प्रेमचंद्र लाल 9454416386
बिठूर संजय कुमार 9454416385
कल्याणपुर कमलेश चंद्र 9454416406
गोविंद नगर अंजू लता 9454416407
सीसामऊ बाबूलाल 9454416403
आर्य नगर विनीत कुमार 9454416404
किदवई नगर कृष्णपाल तोमर 9454416401
कैंट सतीश चंद्र 9454416402
महाराजपुर अभिषेक आनंद 9454416405
घाटमपुर सुखवीर सिंह 9454416387
-
प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर
क्षेत्र प्रेक्षक मोबाइल नंबर
बिल्हौर मनप्रीत सिंह 9888446362
बिठूर/कल्याणपुर मंजूर अली 7839489210
गोविंद नगर/किदवई नगर मीता आर लोचन 7839489212
सीसामऊ/आर्य नगर जगदीप सिंह 7839489213
कैंट/महाराजपुर अनिल मेश्राम 7839489216
घाटमपुर एमिल लाकरा 7839489218
पुलिस प्रेक्षक असलम खान 7839489211
-
विकलांगों के वोट डलवाने में मदद को कंट्रोल रूम
बिल्हौर-7380962946, बिठूर-7309906892, कल्याणपुर-9450122590, गोविंद नगर-8418059094, सीसामऊ -9935862349, आर्य नगर- 9651811200, किदवई नगर-9792699238, कैंट- 9125480854, महाराजपुर-8858285436, घाटमपुर- 8565864904
-कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0512-2305019 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
न हो परेशान, सब कुछ एक क्लिक पर
-मतदाता पुस्तिका में कहा गया है कि वोटर अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए चुनाव आयोग की वेब साइट www.nvsp.in की मदद ले सकता है। हेल्प लाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं
-अगर आपको अपना पोलिंग स्टेशन नहीं मालुम है तो www.nvsp.in/ पर जाएं और नो (जानना) योर बूथ एसी एंड पीसी पर क्लिक करें।