फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यवाहक वीसी के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 30 Jul 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डीन होम साइंस डॉ. नीलिमा कुंवर ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसएल गोस्वामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डीन होम साइंस ने कुलपति पर कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एकेडमिक काउंसिल सहित तमाम महत्वपूर्ण मीटिंगों का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही कहा है कि पूरे मामले की शिकायत राज्यपाल राम नाईक से की जाएगी। बता दें गत मंगलवार को हुई एकेडमिक काउंसिल  की मीटिंग का डीन होम साइंस ने बहिष्कार किया था। कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय में फैमिली रिसोर्स प्लानिंग (एफआरएम) और शिक्षा प्रसार एवं संचार प्रबंधन की कक्षाएं लगती हैं। एफआरम की एचओडी डॉ. रेखा दयाल रिटायर हो चुकी हैं।

अब दो अस्थायी शिक्षकों से पठन-पाठन का काम लिया जा रहा है। इस विभाग में तैनात कर्मचारी मधुकर का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसी तरह शिक्षा प्रसार एवं संचार प्रबंधन में तैनात कर्मचारी बीबी सिंह को भी हटा दिया गया। इस विभाग की प्रभारी डीन होम साइंस ही हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी के हटने से से कार्यालय के तमाम कामकाज डीन को करने पड़े रहे हैं। इस पर डीन ने कार्यवाहक कुलपति को पत्र लिखा और नाराजगी जताते हुए नए कर्मचारी को तैनाती दिए जाने की मांग की। इस पर कुलपति का जवाब नहीं आया। इसी तरह रिसर्च फेलो का लिफाफा नहीं खोला जा रहा है।

इस कारण उपकार के 14 प्रोजेक्ट अटके हैं। ये प्रोजेक्ट दो साल के हैं। आठ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसी तरह के तमाम और काम हैं, जो कुलपति कार्यालय से नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से डीन होम साइंस नाराज हैं। डीन का कहना है कि कुलपति किसी काम को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

शिक्षकों के प्रमोशन के लिफाफे खोल दिए। तमाम कर्मचारियों को विनियमित भी कर दिया, लेकिन रिसर्च फेलो का लिफाफा नहीं खोल रहे हैं। गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय से कर्मचारियों को हटाकर शिक्षक और डीन को परेशान की कोशिश कर रहे हैं। यह मामला राज्यपाल के समक्ष ले जाया जाएगा। राज्यपाल से कहा जाएगा कि जिस उद्देश्य से कार्यवाहक कुलपति की तैनाती की गई थी, वह पूरी नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें