फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाराजपुर में गलत दिशा में जा रहे डंपर की टक्कर से होमगार्ड के बेटे की मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चकेरी थाने में तैनात एक होमगार्ड का बेटा था और सरसौल स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता था।
विज्ञापन
महाराजपुर में होमगार्ड के बेटे की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रफ्तार के कहर ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। फतेहपुर-कानपुर हाईवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चकेरी थाने में तैनात होमगार्ड का 25 वर्षीय बेटा था, जो काम से घर लौट रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था शिवभोला

महाराजपुर के भदासा गांव निवासी होमगार्ड वीरेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा शिवभोला सरसौल स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपनी शिफ्ट खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। हाईवे पर कोल्ड स्टोरेज से कुछ ही दूरी पर सामने से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए निकल गया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवभोला की मौके पर ही सांसें थम गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवभोला की मौत की खबर मिलते ही मां सीता, भाई हरिओम, येशू, आलोक और राजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी का बयान

महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर और चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें