फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट बना अखाड़ा: युवक पर जानलेवा हमला, लात-घूंसों से पीटा, कुर्सियों और लोहे की रॉड से मारा, जांच शुरू

Thu, 06 Aug 2026 12:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक युवक पर कुर्सियों, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के थाना हनुमंत विहार क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के भीतर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मिलकर एक युवक पर बेरहमी से हमला बोल दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पीड़ित युवक के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उसका मोबाइल छीन लिया और इसके बाद रेस्टोरेंट के अंदर ही कुर्सियों, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए गए। इस जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे
पीड़ित ने सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, सिंपी पांडे और आदित्य समेत अन्य लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे कांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा सिद्धार्थ उर्फ पासा शातिर किस्म का है, जिसके खिलाफ पहले से लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की थी
वह पूर्व में गोविंद नगर थाना क्षेत्र से जेल भी जा चुका है। आरोप है कि दो दिन पहले ही पासा ने थाना बर्रा क्षेत्र के एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की थी, जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। समय पर एक्शन न होने के चलते दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए कि उन्होंने एक बार फिर इस वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें