फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कागजों में होम डिलीवरी, गोदामों पर हाजिरी लगा रहे उपभोक्ता

Mon, 13 Apr 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में 34 गैस एजेंसियां हैं जबकि उपभोक्ताओं की संख्या 4,65,965 है। जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था लागू है और इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के गोदामों पर उमड़ने वाली भीड़ विभाग के दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए हैं लेकिन एजेंसियां इन निर्देशों की अनदेखी कर रही हैं। नगर क्षेत्र में तो कुछ राहत है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में होम डिलीवरी व्यवस्था फेल है। होम डिलीवरी व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू न होने के कारण गोदामों पर गैस सिलिंडर से लदे वाहनों के पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोगों को चिलचिलाती धूप में एक से दो घंटे तक कतार में खड़ा होकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है।
अकबरपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सिलिडंर का लोड न आने की वजह से होम डिलीवरी नहीं हो सकी थी। शनिवार को 324 व रविवार को 414 सिलिंडरों का लोड आने पर होम डिलीवरी की गई है। इधर कई उपभोक्ता एजेंसी व गोदाम पर भी पहुंच रहे है। ऐसे में बढ़ती भीड़ व लोगों की समस्या को देखते हुए कुछ सिलिंडरों का गोदाम से वितरण किया जा रहा है। होम डिलीवरी के दौरान जिनकी बुकिंग पहले हुई है उन्हें पहले दिया जा रहा है जबकि कई उपभोक्ता डीएसी नंबर का मैसेज आते ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

.......................
वर्जन
अधिकारी होम डिलीवरी का दावा जरूर कर रहे हैं लेकिन डीएसी नंबर का मोबाइल पर मैसेज आने के हफ्तों बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में घर में भोजन आदि बनाने में समस्या के चलते गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। - राज कश्यप, अकबरपुर
........................
होम डिलीवरी का दावा जरूर किया जा रहा है, लेकिन इसका पालन सही से नहीं किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में तो कुछ सिलिंडरों की डिलीवरी की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में लोगों को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। - मुन्ना सिंह, गौरियापुर
.................
वर्जन.......
सभी एजेंसी संचालकों को होम डिलीवरी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें समस्या न हो इसके लिए डीएसी नंबर की जांच के बाद सिलिंडर वितरण किए जा रहे है। एजेंसी संचालकों को निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा जाएगा। जिसमें पहले बुकिंग करने वालों के क्रम के अनुसार वितरण किया जाएगा। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें