फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की बाजार पर चढ़ा खरीददारी का रंग

Thu, 05 Mar 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
होली त्योहार को लेकर बुधवार को जिले के बाजारों में जमकर लोगों ने खरीददारी की। रंगों से लेकर मिठाई तक दुकानों में जबरदस्त भीड़ रही। उधर, बच्चों ने अपने पसंद के मुताबिक पिचकारी खरीदने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


बुधवार को जिले के बाजारों में मिठाई, रंग, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में सुबह से लोग अपनी पसंद की चीजें खरीदते नजर आए।

अकबरपुर, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, रनियां, मैथा, शिवली, डेरापुर, सिकंदरा, मंगलपुर, संदलपुर सहित अन्य कस्बों में होली पर्व के लिए सामान की खरीददारी शुरू हो गई।

घरों में पकवान बनाने के लिए मैदा, डालडा, चीनी, अबीर, गुलाल, चिप्स, पापड़ की बिक्री जोरों पर रही। कुछ दुकानदारों ने होली के पर्व को देखते हुए आकर्षक ढंग से दुकानों की सजावट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसमिस, चिरौंजी, गरी, इलाइची भी लोगों ने खरीदा। वहीं बच्चों की पिचकारियां, मुखौटा, टोपी की मांग बाजारों जोरों पर रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें