होली के मद्देनजर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने गाइडलाइन जारी की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज गुलाटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव दुबे, आईएमए सचिव डॉ. अमित सिंह गौर, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी शिवहरे ने का कहना है कि लोग त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं लेकिन कुछ सावधानियां जरूर बरतें। इससे दिक्कतों से बचा जा सकता है और त्योहार मनाने में खलल नहीं पड़ेगा।
गाइडलाइन
क्या करें
- होली खेलने से पहले अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर (नारियल का तेल, एलोवेरा, जैतून का तेल) लगाएं। इसके बाद सन स्क्रीन का प्रयोग करें।
- शरीर और बालों को कपड़े से पूरी तरह कवर करके होली खेलें।
- होली खेलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें।
- हर्बल रंगों और गुलाल का प्रयोग करें।
- शरीर से रंग हटाने के लिए हल्का साबुन, शैंपू, बेसन और शहद से बने पेस्ट का इस्तेमाल करें।
- त्वचा पर किसी तरह का रिएक्शन होने पर तुरंत पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं, फिर चिकित्सीय परामर्श लें।