फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जानिए राशिवार कैसे करें पूजन, पढ़ें पूरी जानकारी

Tue, 19 Mar 2019 04:41 PM IST
शिखा पांडेय आकांक्षा मिश्रा, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष होलिका दहन 20 मार्च को किया जाएगा। इसके अगले दिन 21 मार्च को रंग खेलकर होली मनाई जाएगी। होलिका दहन और पूजन का विशेष महत्व पुराणों में बताया गया है। होली पर शुभ मुहूर्त व विधि-विधान से किया गया पूजन जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। होलिका दहन के समय राशिवार भोग लगाना भी बेहद फलदायी है।
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
होली जलाने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य अरविन्द त्रिवेदी के अनुसार इस बार होलिका दहन रात्रि 8:10 के बाद शुभ मुहूर्त है। इस समय जो भी होली जलाएगा उसके लिए यह होली शुभ साबित होगी।

होली पूजन विधि
होलिका का सिन्दूर, अक्षत, पुष्प, कच्चा सूत और मिष्ठान से विधिवत पूजन करने के बाद होलिका दहन करना चाहिए।

होली पूजन मंत्र
ॐ होलिकाय नम:
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : PTI
राशिवार करें ये उपाय

मेष- इस राशि के लोग काले तिल के लड्डू से पूजन करें।
वृषभ- इन राशि वालों को चावल की खीर से होलिका का पूजन करना चाहिए।
कुंभ- इन लोगों को होलिका में काले तिल और चीनी का भोग लगाना चाहिए। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- इस राशि के लोग मेवा के प्रसाद का भोग लगाएं।
कर्क- इन राशि वालों को होलिका में पुआ का भोग लगाना चाहिए।
सिंह- इन राशि वालों को पेठे का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : social media
कन्या- इस राशि के जातक मेवा का भोग लगाएं। 
तुला- इन राशि के लोग चावल की खीर से होलिका का पूजन करें।
वृश्चिक- इन राशि के लोग गुड़ का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
धनु- इस राशि के जातक चने की दाल का भोग लगाएं।
मकर- इस राशि के जातक काले तिल और दाल का भोग लगाएं। 
मीन- इस राशि के लोग पेठा और गुझिया का भोग लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें