ग्रुप के अध्यक्ष रफीक नदाफ की मौजूदगी में इस समझौते के तहत दोनों ग्रुप कृषि उत्पादों जैसे सोयाबीन, चावल, आलू, सब्जियों के साथ ही मछली आदि की पैकेजिंग करके उसे खाड़ी मुल्कों में निर्यात करेंगे। कृषि उत्पाद सीधे किसानों से खरीदकर उनकी पैकेजिंग की जाएगी। इससे जिले के लोगों को रोजगार मिलेगा। एचएमए ग्रुप के जनरल मैनेजर खालिद मिर्जा ने बताया कि ग्रुप के अध्यक्ष रफीक नदाफ से इस समझौते से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इससे क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और जनपद में अधिक निवेश होगा।