फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर पर लूट और रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित व्यापारी ने दी तहरीर…जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Jan 2025 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाने में पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर  दी है। इसमें हिस्ट्रीशीटर पर लूट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के लाल बंगला में एक व्यापारी ने हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट कर नकदी लूटने व 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी ने चकेरी थाने में मामले में तहरीर दी है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी शशांक चौरसिया ने बताया कि उनकी लाल बंगले में घड़ी की दुकान है। शशांक के मुताबिक बीती एक जनवरी की रात वह दोस्त के साथ सुभाष रोड में खड़े होकर गोलगप्पे खा रहे थे।

विज्ञापन

तभी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर तीन साथियों के साथ आया और व्यापार करने के लिए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीटा। साथ ही कट्टे के दम पर जेब में पड़े 1200 रुपये भी लूट लिए। उन्होंने चकेरी थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें