फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में पलायन करने को मजबूर: छेड़खानी के विरोध पर हुआ था बवाल, दीवारों पर लिखा- मकान बिकाऊ है...

Wed, 23 Jun 2021 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लोगों ने बताया कि आएदिन यहां पर अराजक तत्व बवाल करते हैं। धमकियां देते हैं। युवतियों व महिलाओं को निकलना दूभर किये हैं। इस पर डीसीपी ने कहा कि किसी को भी कोई परेशान नहीं कर सकता। उन्होंने भरोसा दिया कि बेखौफ होकर रहिए।
विज्ञापन
दीवारों पर लिखा कि यहां से पलायन कर रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कर्नलगंज में चार दिन पहले छेड़खानी के विरोध में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित के पड़ोसियों ने बुधवार को दीवारों पर लिख दिया ‘मकान बिकाऊ है, यहां से पलायन कर रहे हैं’।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ते ही डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी, कर्नलगंज एसीपी त्रिपुरारी पांडेय समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को समझाया और सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं दूसरी तरह अराजक तत्वों को हिदायत देकर उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा किया।

तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। 19 जून की रात रेलवे लाइन बस्ती में एक किशोरी के साथ छेड़खानी हुई थी। विरोध पर आरोपियों ने किशोरी और उसके परिवार को घर में घुसकर पीटा था। पुलिस ने मामले में आठ नामजद व चार अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी रहमान, साहिल, राजा आरिफ की गिरफ्तारी भी हुई थी। इन्हें कोर्ट से भी जमानत मिल गई। बुधवार सुबह संदीप चौरसिया और एक यादव परिवार ने घर के बाहर पलायन करने की बात लिखी। यह भी लिखा कि असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस को लोगों ने बताया कि अराजक तत्व आए दिन यहां बवाल करते हैं। धमकियां देते हैं। युवतियों व महिलाओं को निकलना दूभर है। इस पर डीसीपी ने उन्हें भरोसा दिया कि अब कोई परेशान नहीं करेगा। 

एक दर्जन परिवार कर चुके हैं पलायन
संदीप चौरसिया व अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक वर्ष में मोहल्ले से एक दर्जन परिवार पलायन कर चुके हैं। इसकी वजह यही अराजकता है। उन्होंने एक विधायक पर भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब ये लोग अराजकता करते हैं तो एक विधायक उनका पक्ष लेते हैं। यहां तक कि पुलिस से उनके लिए पैरवी भी करते हैं। डीसीपी ने जांच करने का आश्वासन दिया है। 

दहशत का माहौल बनाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गैंगस्टर और एनएसए भी लगाया जाएगा। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें