फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 23 साल बाद सितंबर में सबसे अधिक बरसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मानसूनी सीजन में इस बार 23 साल के बाद सबसे अधिक बारिश हुई है। रविवार को 9.6 मिमी बारिश को मिलाकर इस बार सितंबर में कुल 446.4 मिमी बारिश हुई है। इसके पहले सितंबर 2003 में 453.6 मिमी बारिश हुई थी। उसके बाद अब इतना पानी गिरा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के लौटने के संकेत मिलने लगे हैं। अब बारिश के आसार नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश में ठहरे पश्चिमी विक्षोभ का असर आया तो मानसून कुछ दिन और रुक सकता है।
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन रविवार को भी घने बादल छाए रहे और बौछारें पड़ीं। अधिकतम तापमान सामान्य औसत 33.4 डिग्री से आठ डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत 23.2 डिग्री से 3.2 डिग्री कम रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि इस समय देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर आता है तो मानसून ठिठक सकता है। फिलहाल आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें