फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रैपलिंग में अदनान, आइजा, आलिया और वैष्णवी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव के द कोर फिटनेस में रविवार को पहली कानपुर जिला ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2026 हुई। खिलाड़ियों ने सिंगल फाइट फॉर्मेट में हुए मुकाबलों में दमखम और तकनीकी कौशल दिखाया। यह प्रतियोगिता ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ कानपुर (जीसीके) की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में अदनान, तौसिक, सूफियान और लकी ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में आइजा विजेता रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में अभिजीत और अफ्फान और बालिका वर्ग में आलिया, सुमैरा और वैष्णवी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सीनियर बालिका वर्ग में गौरवी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में मयंक दुबे, कृष्णा, ओजस, सत्यम, देशवीर, आर्यन और आनंद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रत्नाकर, मनीष और आदित्य ने रजत पदक हासिल किया। विशिष्ट अतिथि मिस्टर इंडिया मोहम्मद अशरफ, विशेष अतिथि निदेशक एआईएमएस इंडिया पब्लिक स्कूल सनोवर नाज, मोहम्मद साकिब, फिटनेस आइकन मोहम्मद साहिल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अध्यक्ष डॉ. इमरान खान के साथ साहेबे आलम, मोहम्मद शादाब, सत्यम सिंह, सम्राट श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, उमर शहजाद और विक्रांत अग्निहोत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें