फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत

Wed, 13 Jun 2018 06:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही से उन्नाव के कुछ घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट से विद्युत उपकरण फुंकने लगे। इस दौरान उपकरणों को बचाने के प्रयास में एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए युवक को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से नाराज कस्बेवासियों ने जमकर नारेबाजी भी की। 

 

उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान कसबे में मंगलवार सुबह अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इससे तेज आवाज के साथ एक एक घर विद्युत उपकरण फुंकने लगे। लोगों ने विद्युत उपकरणों को बंद करने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच कसबे में रहने वाले कोमल (25) पुत्र गिरजाशंकर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने व विद्युत विभाग की लापरवाही से युवक की मौत पर कसबे के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर दोपहर बाद कोमल का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

मोहान बिजली उपकेंद्र के एसडीओ निखिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से कुछ देर के लिए हाई वोल्टेज निकला, अब स्थिति सामान्य है। ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। 
 

बनारस जाने से पहले हुई मौत 
कोमल के पिता गिरिजाशंकर ने बताया कि उसका बेटा बनारस में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार शाम उसे बनारस जाना था। हालांकि सोमवार शाम उसने अचानक बनारस जाने का प्लान रद्द कर दिया था। पिता गिरिजाशंकर ने बताया कि अगर उसका बेटा सोमवार शाम बनारस चला गया होता तो वह आज जीवित होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें