फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Tue, 10 May 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

बिवांर थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर में बाइक से घर जा रहे युवकों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बिवांर थानाक्षेत्र के बांधूर देवकरी का है, जहां बरात में शामिल होने के बाद बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को कस्बे के तपोभूमि के निकट हाइवे पर स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

इससे बाइक चालक बालू खदान कर्मी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ललपुरा थानाक्षेत्र के बजेहटा गांव निवासी महेश (23) पुत्र रामकेश अपने चचेरे भाई कृपाशंकर (25) निवासी अमारा थाना जसपुरा जनपद बांदा के साथ एक बरात में बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर गांव गए हुए थे।

विज्ञापन

बरात करने के बाद मंगलवार को दोनों बाइक से ही अमारा जाने के लिए सुबह निकले थे। मौदहा की ओर से आ रहे बाइक सवारों को कस्बे के तपोभूमि के निकट मौदहा की ओर जा रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

इससे बाइक चला रहे महेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि कृपाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल कृपाशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता रामकेश ने बताया कि महेश बजेहटा बालू खदान में मजदूरी करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें