फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को उड़ाया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर क्षेत्र में धनऊपुरवा के पास रविवार की शाम हवा से बातें कर रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा कई फीट उछला और नीचे आ गिरा। ई-रिक्शा चला रहा चालक उसके नीचे दब गया। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने ई-रिक्शा चालक को सड़क से उठाकर किनारे किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल चालक को लेकर हैलट अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिठूर के ईश्वरीगंज निवासी रामशंकर (42) आजाद नगर स्थित एक कारोबारी के घर पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उनकी ड्यूटी रात नौ बजे से लेकर सुबह तक रहती थी। बड़े भाई दयाशंकर ने बताया कि रामशंकर के परिवार में पत्नी राजकुमारी, दो बेटी मुस्कान व शिवानी हैं। उसे कम सैलरी में बेटियों की पढ़ाई और उसकी शादी की चिंता सताती थी। एक नौकरी से परिवार का गुजारा नहीं चल पा रहा था। इस कारण उसने ई-रिक्शा भी चलाना शुरु कर दिया था। इससे उसकी थोड़ी बहुत कमाई भी हो जाती थी। रविवार शाम को वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। इस्काॅन मंदिर और धनऊपुरवा के पास तेज रफ्तार कार ने उसके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और भाग निकला। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कार चालक के बारे में पता लगाने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

मैनावती मार्ग पर फर्राटा भरते हैं वाहन
मैनावती मार्ग पर रोजाना दोपहिया और चार पहिया वाहन सवार फर्राटा भरते हैं। इस जल्दबाजी और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। यहां पर कई जगह सड़क ऊबड़ खाबड़ और उस पर गड्ढे हो गए हैं। जनवरी में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस भी पलट गई है, जिसमें कई बच्चे चुटहिल हुए थे। पुलिस की ओर से नाके लगाकर कभी कभार कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसका भी कोई खास असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें