फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार कार रामगंगा नहर में गिरी, बड़ा हादसा टला

Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
नहर में गिरी कार को ट्रैक्टर से बांध कर बाहर निकालते ग्रामीण व किनारे मौजूद भीड़। - फोटो : स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार गिर गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के भोला निवादा निवासी कार सवार आशू तिवारी ने बताया कि कार से निजी काम से गहरा जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर रास्ते में राम गंगा नहर में गिर गई। जिससे कार में सवार अजीत (22), अंशू अवस्थी (23), सोनू तिवारी और वह फंस गए। नहर किनारे मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए उन लोगों को कार से बाहर निकाल लिया। बताया कि किसी भी साथी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर नहर में गिरी कार को भी बाहर निकाल लिया। थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि कार सवारों को ग्रामीणों की मदद से सकुशल नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें