फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: तेज रफ्तार बोलेरो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, चालक और गाड़ी मालिक को पकड़ा

Fri, 13 Jan 2023 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

कुठौंद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से  पॉपकार्न विक्रेता बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक और गाड़ी मालिक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पकड़ी गई बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक पॉप कार्न बेचने वाले वृद्ध के रिक्शे में टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

ईंटो चौकी के ग्राम सिंगटौली मोड़ के पास हुए हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को एम्बुलेंस से सीएचसी माधौगढ़ भेजा गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर घायल बुजुर्ग को झांसी रेफर कर दिया था, जहां वृद्ध की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कांशीराम शाक्यवार (62) ग्राम धमरेही पॉप कार्न बेचकर अपना जीवन यापन करते थे। गुरुवार रात ईटों से वह अपने ग्राम धमरेही के लिए साइकिल पर बनी गाड़ी से जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो भी एक तरफ जाकर पाइप लाइन के लिए खुदी नाली में जाकर फस गई। ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग गया। सूचना पर ईटों चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को इलाज के लिए भेज दिया।

हादसे की सूचना पर अलग-अलग गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को सीधा करवाया। वहीं, लोग अपने गांव वापस जा रहे थे.. तभी रास्ते में उन्होंने  दो लोगों को पैदल जाते देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों को शक होने पर पूछताछ की, तो वह गाड़ी छोड़कर भाग रहे ड्राइवर और गाड़ी मालिक निकले। उन्हें लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है दोनों संभवता नशे में थे। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें