फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी हो रही जानलेवा: जालौन में ठंड लगने से ढाई वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत, परिजनों का हाल देख नम हुई हर आंख

Thu, 12 Jan 2023 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

ठंड जानलेवा होती जा रही है। यूपी के जालौन जिले में ढाई वर्षीय जुड़वा भाइयों की ठंड लगने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता की गोद में बैठे लव और कुश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में जालौन जिले के कदौरा में मेला-प्रदर्शनी से घर लौटने पर ढाई वर्षीय जुड़वा भाइयों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर विनोद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया कोल्ड स्ट्रोक (ठंड लगना) से मौत होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


बच्चों की जिद पर मेले में पिता ने दोनों को आइसक्रीम खिलाई थी। कस्बा के मोहल्ला बम्हौरी निवासी रामबाबू अहमदाबाद में परिजनों सहित मजदूरी करके जीवनयापन करता है। कुछ दिनों पूर्व रामबाबू  अहमदाबाद से पत्नी मधु, बच्चों लव और कुश के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के लिए गांव आया था। बुधवार की शाम को वह परिवार के साथ कस्बे में मेला-प्रदर्शनी देखने गया था। प्रदर्शनी में उसने पत्नी और बच्चों के साथ खरीदारी की। बच्चों की जिद पर उन्हें आइसक्रीम खिलाई और घर लौट आया।

विज्ञापन

घर पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों भाई बेहोश हो गए। बच्चों को बेसुध पड़े देखकर पत्नी ने शोर मचाया। परिजन मासूमों को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, जैसे ही घटना की जानकारी अन्य परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही मधु बेसुध हो गई। बाद में परिजनों ने उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया। रामबाबू का विवाह होने के चार साल बाद दो जुड़वा बेटे हुए थे। डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि मौत के अन्य कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम करवाते तो स्थिति और स्पष्ट हो जाती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें