फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, वृद्ध की जलकर मौत, मचा कोहराम

Thu, 12 Jan 2023 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में कमरे में आग लगने से जलकर वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने देखा तो बेड धू-धूकर जल रहा था। तुरंत अग्निशमन यंत्र व पानी की सहायता से आग बुझाई गई। इसके बाद परिजनों ने रजाई के अवशेष हटाए और पिता का शव देख बिलख पड़े।
विज्ञापन
घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के खागा में केनाल रोड नहर पुलिया के पास रहने वाले वृंदावन गुप्ता (मास्टर साहब) की बुधवार की रात कमरे में आग लगने से जलकर मौत हो गई। सुबह करीब चार बजे घरवालों को कमरे से कांच चटकने की आवाज व धुआं निकलने पर जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई पर तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


जीटी रोड नहर पुलिया के पास रहने वाले वृंदावन गुप्ता (83) पूर्व में हुए एक हादसे के बाद से दृष्टिहीन हो गए थे और घर में रहते थे। वर्षों उन्होंने शिक्षण कार्य किया, इस कारण वह कस्बे में वृंदावन मास्टर साहब के नाम से चर्चित थे। घर में उनके पुत्र अरुण कुमार, डॉ. अजय (विश्व हिंदू परिषद के खागा जिलाध्यक्ष) व संजय परिवार सहित रहते हैं। बुधवार की रात रोज की तरह परिजनों ने खाना खिलाने के बाद उन्हें बेड पर लिटा दिया। बेड के पास ही एक ब्लोअर चलता था।

विज्ञापन

रात में किसी वक्त शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई और उनका बेड भी आग की चपेट में आ गया। इसकी भनक परिजनों को नहीं हुई। सुबह करीब चार बजे कमरे में खिड़कियों में लगे कांच के चटकने की आवाज पर उनके पुत्र अरुण की नींद खुली। वह कमरे की ओर आए तो देखा कि कमरे से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत परिजनों को जगाया। छोटे पुत्र संजय ने कमरा खोला तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने देखा तो बेड धू-धूकर जल रहा था। तुरंत अग्निशमन यंत्र व पानी की सहायता से आग बुझाई गई। इसके बाद परिजनों ने रजाई के अवशेष हटाए और पिता का शव देख बिलख पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार नौबस्ता घाट पर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें