फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गई छात्रा की साइकिल, हत्या की जताई आशंका

Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
पेड़ से लटके मिले हाईस्कूल के छात्रा के शव मामले में परिजनों ने अज्ञात दो युवकों पर ही बहला फुसला कर ले जाने फिर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस अभी भी इसे आत्महत्या ही मान रही है। परिजनों के अनुसार कॉलेज जाते समय छात्रा की साइकिल रास्ते में पंचर हुई थी जिससे वह घर लौैट रही थी लेकिन अभी तक उसकी साइकिल भी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चित्रकूट के सरैंया में रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास मंगलवार की दोपहर को एक पेड़ पर हरदौली राजापुर निवासी हाईस्कूल की छात्रा गुड़िया देवी पुत्री सोहनलाल का शव लटका मिला था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि छात्रा पहले पहाड़ी के कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। फेल होने पर उसका नाम राजापुर के कॉलेज में लिखाया गया था। मंगलवार को वह गांव की अपनी सहेली नीतू देवी, पूजा व शांति के साथ साइकिल से कॉलेज जा रही थी।

बताया कि चनहट रपटे के पास गुडिया की साइकिल पंचर हो गई जिस पर वह साइकिल लेकर पैदल गांव की ओर लौट आई और बाकी सहेलियां कॉलेज चली गईं। इधर गुड़िया घर नहीं पहुंची और शाम को पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव लालापुर के पास पेड़ से लटका मिला है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि अज्ञात दो युवकों द्वारा बाइक से उसे लालापुर ले जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


उन अज्ञात युवकों का पता चले तो सारा राज खुल जाएगा। छात्रा की साइकिल भी अभी बरामद नहीं हुई है। जिससे हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की आशंका है। जिसकी जांच कराई जाए। उधर थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही है। जिन दो युवकों के साथ बाइक से आने की सूचना मिली है उनका तो कुछ पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो जाएगी। मृत छात्रा के पिता ने बताया कि उसके एक पुत्री एक पुत्र है। जिसमें पुत्री की मौत हो गई। पूरे हरदौली गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


- बिलखते परिजनों ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों की तलाश कराने की मांग की

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें