अगर आप कोई बिजनेस या स्टार्ट अप शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके काम की खबर है। आईआईटी कानपुर में एक से तीन सितंबर के बीच ई-समिट 2017 (दि एंटरप्रिन्योरशिप समिट) का आयोजन होगा। इसमें देश और दुनिया के कई बड़े उद्यमी अपने अनुभव बताएंगे। बिजनेस शुरू करने और उसके सफलतापूर्वक संचालन के तरीके बताएंगे। इस समिट का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट का हिस्सा बनने और वर्कशॉप में शामिल होने का आपके पास सुनहरा मौका है। आप 28 अगस्त तक www.ecelliitk.org/esummit पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8085822338 पर आयोजन सदस्य मयंक चौहान से संपर्क कर सकते हैं। इसमें छह प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके लिए देशभर से करीब पांच सौ से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
ये विशेषज्ञ देंगे टिप्स
सर्वेश अग्रवाल (फाइल फोटो)
सर्वेश अग्रवाल, फाउंडर और सीईओ इंटर्नशाला
ईटर्नशाला एक ऐसी वेबसाइट है जिसके सहारे आप दुनिया के किसी भी हिस्से में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल कोर्सेज से जुड़े क्षेत्रों में इंटर्नशिप खोज सकते हैं। यह वेबसाइट छात्रों को इंटर्नशिप करने के लिए कंपनियों की जानकारी देती है और वहां तक पहुंचाने का भी काम करती है। इसकी शुरुआत सर्वेश अग्रवाल ने की है।
आलोक वाजपेयी, सीईओ और को-फाउंडर ईजीगो
डेमो
ईजीगो एक ऐसा मोबाइल एप है जो आपको सस्ते दामों पर फ्लाइट के टिकट, ट्रेन के टिकट, अच्छे और सस्ते होटल, बस जैसी सुविधाएं मुहैया करने का काम करती है। इसमें आलोक चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं और को फाउंडर भी।
बीवीआर मोहन रेड्डी, पूर्व चेयरमैन नैसकॉम
बीवीआर मोहन रेड्डी
बिजनेस टाइकून कहे जाने वाले बीवीआर मोहन रेड्डी कई कंपनियों को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम कर चुके हैं। वे नेशनल एसोसिएशन ऑफ साफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) के नौ साल चेयरमैन रहे हैं। फिलहाल वे इंजीनियरिंग नेटवर्क और ऑपरेशन कंपनी साइंट के फाउंडर हैं।
संदीप अग्रवाल, फाउंडर shopclues.com
संदीप अग्रवाल
शॉपक्लूज डॉट कॉम एक ई-शॉपिंग वेबसाइट है। यहां से आप हर सामान की खरीदारी कर सकते हैं। इस कंपनी का मौजूदा टर्न ओवर 100 करोड़ रुपये सालाना बताया जा रहा है। इस कंपनी के फाउंडर संदीप हैं।
ये प्रतियोगिताएं होंगी
पिच योर प्रोडक्ट
स्टॉक दि स्टॉक
डिसक्रिप्ट
बिजनेस क्विज
अपस्टार्ट बिज
अपस्टार्ट सोचा
ये कंपनियां वर्कशॉप में देंगी प्रशिक्षण
आप ई-समिट के दौरान होने वाले वर्कशॉप का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें नैसकॉम, लेवी कैप, कमेंस मिंट जैसी कंपनियों की तरफ से एंड्रायड एप डिजाइनिंग, स्टार्ट अप के लिए आर्थिक सहायता हासिल करने के तरीके, ब्लॉक चेन, क्राप्टो करैंसी जैसी विषयों पर वर्कशॉप आयोजित होगी। इसमें कोई भी और किसी भी उम्र का व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसके लिए ई-समिट की वेबसाइट पर 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- एक से तीन सितंबर तक ई-समिट 2017, कोई भी हो सकता है शामिल
- स्टार्ट अप और एंटरप्रिन्योरशिप पर कई उद्यमी रखेंगे विचार, देंगे टिप्स
- 28 तक करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन