फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो सर मैं नोएडा में हूं, मां घर पर बीमार है, दवा खत्म हो गई, मदद करो वरना मेरी मां मर जाएगी

Thu, 02 Apr 2020 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
महिला को दवा देते उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित है। लोगों का घरों से निकलना मना है। जो जहां है वहीं रूक गया है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन लोगों के लिए फरिश्ता बनकर उनतक मदद पहुंचा रहे हैं। कुछ ऐसा ही जालौन के एक गांव में देखने को मिला।
विज्ञापन


जहां बेटे के एक फोन पर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और उसकी मां तक फाैरन मदद पहुंचाई। गुरुवार को उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार को थाना क्षेत्र के ग्राम बवीना निवासी सुनील ने फोन किया। बताया कि सर मैं नोएडा में मजदूरी करता हूं।

लॉकडाउन के चलते सवारी वाहन न मिलने के कारण यही फंसा हूं। मेरी वृद्ध मां सुनीता अस्थमा की मरीज हैं और दवा खत्म हो गई है। मजदूरी न मिलने के कारण पैसे भी नही हैं। इसलिए दवा नही आ पा रही है। मदद करो वरना मेरी मां मर जाएगी।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने युवक को सांत्वना दी और बताए पते पर सीओ राहुल पांडेय के साथ दवा लेकर बवीना पहुंचे और महिला को दवा दी। अपने घर पर जिम्मेदार अधिकारियों को देख कर महिला की आंखों से आंसू निकल आए। गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी के कार्य की सराहना की और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें