फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाधिवक्ता ने मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में दिए 10 लाख रुपये, सीएम योगी को सौंपा चेक

Thu, 02 Apr 2020 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 10 लाख की चेक सौंपते महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई जिले के निवासी प्रदेश के महाधिवक्ता पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों में 10 लाख रुपये मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष में दिए हैं। इसकी चेक उन्होंने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें सौंपी।
विज्ञापन


प्रदेश के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह मूल रूप से हरदोई के ही निवासी हैं और शहर के धर्मशाला रोड पर उनका आवास है। पूर्व में वह हरदोई की तत्कालीन शाहाबाद संसदीय सीट से एक बार सांसद भी रह चुके हैं। राघवेंद्र सिंह ने परिस्थितियों को देखते हुए अपने निजी कोष से मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं।

राघवेंद्र सिहं ने बताया कि अपने स्तर से अन्य जरुरतमंदों की यथासंभव मदद भी कर रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक संस्था श्री गोविंद वृवं गो विज्ञान समिति ने द्ध जनसेवा एमुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

 
समुदाय रसोई को लगातार मिल रहा सहयोग
जिला प्रशासन की ओर से जनपद के 13 नगर निकायों में संचालित की जा रही समुदाय रसोई के संचालन के लिए भी लगातार लोग मदद करने में आगे आ रहे हैं। शहर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. एसके सिंह ने २१ हजार रुपये का सहयोग समुदाय रसोई के संचालन में किया है।

इसके अलावा उन्होंने एक लाख रुपये मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में भी दिए हैं। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने समुदाय रसोई के संचालन में 10 हजार रुपये का सहयोग किया है। यह धनराशि उन्होंने समुदाय रसोई के लिए बने कंट्रोल रूम में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें