फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने दी राहत, अभी बुधवार तक बरसात की संभावना

विज्ञापन
रसूलाबाद में बिधूना रोड़ पर आंधी-बारिश से गिरा स्वागत द्वार। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। जिले में रविवार की शाम तेज हवा व बादलों की गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। इधर लाही की बुआई के लिए पलेवा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार रात तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ व पुरवा हवाओं के आपस में टकराने से जिले में सुबह से ही मौसम में परिवर्तन दिखा। आसमान में हल्के बादल रहे। देर शाम बादलों ने जिले के अधिकांश हिस्से में झमाझम बारिश की। रूरा, रसूलाबाद, झींझक, रनियां, अकबरपुर, डेरापुर, मुंगीसापुर, शिवली आदि स्थानों पर जमकर बारिश हुई।
इससे मौसम ठंडा हो गया। अकबरपुर में मेला देखने के लिए निकले लोगों को बारिश से परेशानी हुई। वहीं मेला मैदान पर पानी भरने से दुकानों तक जाने का कच्चा रास्ता फिसलन भरा हो गया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि लाही की बोआई के लिए किसान पलेवा करने का इंतजार कर रहे थे उन्हें बारिश से फायदा हुआ है। बुधवार तक अभी और बारिश होने की उम्मीद है।
आंधी से गिरा स्वागत द्वार, दो कार व बाइक क्षतिग्रस्त
रसूलाबाद। आंधी व बारिश के दौरान कस्बे में धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर के बाहर रोड पर बना स्वागत द्वार ढह गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि चपेट में आकर दो कार व एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
रसूलाबाद-बिल्हौर रोड पर स्वागत द्वार बनाया गया था। इस पर होर्डिंग लगाई गई थी। आंधी आने पर होर्डिंग की वजह से स्वागत द्वार ढह गया। इस पर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस व आयोजन समिति के लोग मौके पर पहुंचे और स्वागत द्वार हटवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें