फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, ‘इंद्रदेव की कृपा’ ने सबको कैसे छकाया, झोपड़ी से लेकर बंगले तक हुए जलमग्न

Thu, 06 Jul 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में बारिश के बाद ऐसा था नजारा - फोटो : ओपी वाधवानी
लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों पर जब इंद्रदेव की ऐसी कृपा बरसी कि सभी बुरी तरह से परेशान से नजर आने लगे।  दो दिन की बारिश ने लोगों को ऐसा छकाया कि लोग अब बारिश थमने की प्रार्थना ऊपरवाले से करने लगे हैं।    
विज्ञापन

2 of 6
बारिश के बाद का नजारा
बुधवार को सुबह से शाम तक हुई बारिश से कानपुर के शास्त्री नगर और विजय नगर की अधिकांश गलियां जलमग्न हो गई। नालियां और सड़कें पानी से फुल होने से देर शाम तक लोग घरों में कैद रहे।   
विज्ञापन

3 of 6
बारिश के बाद का नजारा
शास्त्री नगर का क्षेत्र नीचा होने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। बुधवार को छइया होटल, पीली बिल्डिंग, पाल बस्ती समेत अन्य गलियों में शाम तक पानी भरा रहा। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले।

4 of 6
बारिश के बाद का नजारा
कई बच्चे स्कूल नहीं गए कई दुकानदारों ने भी छुट्टी कर पर ही समय बिताया। नौकरी करने वाले और आवश्यक कार्य के चलते ही लोग दो से तीन फीट भरे पानी से होकर गुजरे।
विज्ञापन

5 of 6
जूही यार्ड में इस तरह भर गया पानी
शास्त्री नगर निवासी शलभ सक्सेना का कहना है कि नालियां बहुत छोेटी हैं। बारिश होते ही यहां सड़के लबालब हो जाती हैं। उधर जूही यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों के पहिये डूब गए। ट्रेनों का आवागमन काफी प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुकान के अंदर भरा पानी
बारिश की वजह से शास्त्री नगर बाजार पर बुरा असर पड़ा। सुबह से शाम तक रुक -रुक हो रही बारिश से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार तो निर्धारित समय से खुले गई लेकिन दिन में जलभराव और शाम को कीचड़ होने से ग्राहकों की संख्या काफी कम दिखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें