फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बारिश से राहत मिली तो आकाशीय बिजली ने छीन ली 3 की सांसें, 11 झुलसे

Mon, 24 Jun 2019 05:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग झुलस गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत यासीनपुर के निकट नहर पटरी पर पान की दुकान चलाने वाले हरद्वारी (55) पुत्र टीकम और श्रीमती (45) पत्नी महेंद्र प्रसाद निवासी बुंदेला थाना टडियावा की मौत हो गई। श्रीमती अपने अन्य परिजनों के साथ नंद की पुत्री की शादी में शामिल होने यासीनपुर जा रही थीं।

एक अन्य घटना में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुधरु निवासी मदन पाल (35) पुत्र मनीराम लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहीरापुर में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चपेट में आकर मदन पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें