फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आया किशोर, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

Mon, 24 Jun 2019 05:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
आदित्य की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन


यह घटना राजापुर कस्बे के रुपौलिहा टोला की है। यहां आदित्य (17) पुत्र घनश्याम जायसवाल अपने घर के बाहर रखे कूलर में पानी डाल रहा था कि अचानक गिर पड़ा। यह देख पड़ोस में रहने वाली लड़की ने कुछ दूर मुख्य चौराहा में स्थित दुकान जाकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

आनन- फानन में परिजन घर पहुंचे और आदित्य को लेकर पास के अस्पताल गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसरा आदित्य इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही आदित्य के दोस्तों का तांता लग गया। हर कोई इस घटना से हतप्रभ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें