चित्रकूट के मंदाकिनी और फर्रूखाबाद के पांचाल घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में शनिवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा किनारे घाटों पर कोरोना काल में रोक के बाद भी भक्तों की भरी भीड़ एकत्र हो गई। कानपुर, फर्रूखाबाद, चित्रकूट में गंगा किनारे घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
चित्रकूट में भारी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामदगिरि की परिक्रमा व दान दक्षिणा कर रहे हैं। प्रमुख मठ मंदिरों में अपने गुरुओं के पास पहुंच कर उनकी कर रहे हैं पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। सुबह से ही चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गुरु पूर्णिमा का धर्मनगरी चित्रकूट में विशेष महत्व है। यहां पर प्रतिवर्ष लोग दूर-दूर से भारी संख्या में आते हैं लेकिन इस बार गुरु पूर्णिमा में कोविड का असर दिख रहा है। बीते वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष भीड़ में कमी देखी जा रही है।
फर्रूखाबाद के पांचाल पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर गंगा स्नॉन किया। भीड़ अधिक होने की वजह से घाट पर जाम लग गया। मौके पर पहुंच पुलिस जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही है।