फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बस अड्डा पर गर्मी से बीमार किशोरी बेहोश, यात्रियों ने की मदद

विज्ञापन
झकरकटी बस अड्डे पर रायबरेली की रेशमा बेहोश हो गई मां निशा दूसरी यात्री की मदद से सुरक्षित जगह ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। झकरकटी बस अड्डा पर सोमवार दोपहर भीषण गर्मी में एक किशोरी बेहोश हो गई। वह अपनी मां के साथ रायबरेली से इलाज कराने आई थी। रोडवेज कर्मियों और यात्रियों ने मिलकर उसकी मदद की।
विज्ञापन

रायबरेली की निशा ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी रेशमा कई दिनों से बीमार है। पति की माैत हो चुकी है। उसे अक्सर बुखार रहता है। आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज नहीं करा पा रही थी। कानपुर के रिश्तेदार ने इलाज का आश्वासन देकर बुलाया और अब मना कर दिया। इसके बाद दोनों बेटियों के साथ बस अड्डा पहुंची। दोपहर में भीषण गर्मी में रेशमा अचानक बेहोश होकर गिर गई उसकी नाक से खून भी निकला। यात्रियों और रोडवेज कर्मियों ने उसे पूछताछ केंद्र के पास ले जाकर ठंडा पानी छिड़का। करीब 20 मिनट बाद रेशमा को होश आया। एक यात्री ने एंबुलेंस बुलाकर उसे उर्सला अस्पताल भेजा।
निशा के पास वापस लौटने का किराया भी नहीं था। कुछ रोडवेज कर्मियों और यात्रियों ने चंदा इकट्ठा कर निशा को करीब एक हजार रुपये दिए। इससे वह बेटी का इलाज कराकर रायबरेली वापस लौट सकेगी। कार्यवाहक एआरएम संजय श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची पहले से बीमार थी और गर्मी से बेहोश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें