फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रावासों में प्रवेश के लिए फाइनल ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, आज जारी होगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आवासीय क्रिकेट छात्रावासों में प्रवेश के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में सोमवार को फाइनल ट्रायल का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेश भर से चयनित 80 जूनियर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, सिराजुद्दीन, अनुराग पांडेय और सुनील की देखरेख में खिलाड़ियों का विभिन्न चरणों में परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


पहले दिन खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष जोर रहा। बीसीसीआई मानकों के अनुसार यो-यो टेस्ट के जरिये उनकी सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा 100, 200 और 800 मीटर की दौड़ तथा कोन ड्रिल के माध्यम से गति और चुस्ती की भी जांच की गई। अधिकांश खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।


दोपहर बाद नेट्स सत्र में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी तकनीकी दक्षता दिखाई। चयनकर्ताओं ने हर खिलाड़ी के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। ग्रीनपार्क के क्रिकेट कोच एवं उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 अप्रैल को चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें