फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयविदारक: एक ही आंगन से उठीं पिता और तीन बेटियों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 07 Sep 2026 11:50 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हमेशा के लिये पिता संग विदा हुईं तीन बेटियों के शवों को देख हिरनी गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा में शामिल हुआ पूरा गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह लगभग 10:15 बजे एक दो मंजिला कच्चा मकान गिरने के हादसे में मलबे के नीचे दबने से पिता और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सबसे बड़ी बेटी काजल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद आधी रात बाद दो बजे शव गांव पहुंचे।

विज्ञापन

http://

तहसील प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए दी गई आर्थिक सहायता के बाद सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से एक साथ पिता मुकेश सिंह वैश्य, बेटियां माया, नीतू व पल्लवी के शवों की चार अर्थियां निकलीं। आर्थियों के पीछे सैकड़ों महिलाओं की भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में शामिल हुआ पूरा गांव - फोटो : अमर उजाला
पूरा गांव मृतक परिवार के घर इकट्ठा था। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से शवों को यमुना नदी के किनारे स्थित मूसानगर घाट ले जाया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें