इस मामले में स्वेदशी वैक्सीन कोविशील्ड और कोवाक्सिन सुरक्षित हैं। अमेरिकी और ब्रिटेन की वैक्सीन लगने के बाद हार्ट अटैक के मामले आए थे। वैक्सीन लगवाने के बाद दो-तीन सप्ताह तक एहतियात बरतनी चाहिए। कोविड संक्रमण का असर हृदय की धमनियों और मांसपेशियों पर पड़ता है। इनमें सूजन आ जाती है और हार्ट फेल कर जाता है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित मधुमेह, धूम्रपान और प्रदूषण की वजह से युवा भी चपेट में आ रहे हैं। इस मौके पर डॉ. विनय गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री मौजूद रहे।
ऐसे करें बचाव
- सांस फूले, सीने पर भारीपन हो तो स्ट्रेस इको टेस्ट कराएं
- कोरोना हुआ है तो एक बार हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच करा लें
- पोस्ट कोविड रोगी बहुत स्ट्रेस का काम करने से बचें
- नशे की आदत छोड़ दें, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें
- बहुत दिनों से गैस और बाईं छाती पर भारीपन को हल्के में न लें
- जबड़ों में अगर तेज दर्द हो तो पहले हृदय रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें
- मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें
खास
- इंट्रानेजल वैक्सीन अधिक सुरक्षित
- फेफड़ों के सीटी से पता चल सकता कोरोना के असर का
- नई उच्चीकृत घड़ी से हो सकती मॉनीटरिंग, पता चलेगा हार्ट अटैक
- लीडलेस पेसमेकर भी है उपलब्ध