कानपुर में 22 साल की उम्र में अमर वर्मा को हार्ट अटैक पड़ गया। एंजियोग्राफी में उसके हार्ट की एक नस पूरी तरह बंद मिली। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में रोगी की बाईपास सर्जरी कर जान बचा ली गई। बाईपास सर्जरी विशेष विधि से की गई। उसे 15 सेमी की जगह सिर्फ पांच सेमी का चीरा लगाना पड़ा।
इंस्टीट्यूट में इतनी कम उम्र के युवक की यह पहली बाईपास सर्जरी है। सर्जरी करने वाले हार्ट सर्जन डॉ. नीरज कुमार का कहना है कि बिगड़ती लाइफ स्टाइल और खानपान के कारण कम उम्र में हार्ट अटैक बड़ी चुनौती बन रहा है।