फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में साड़ी से लटका मिला युवक का शव, मोहब्बत में हुई पिटाई से था दुखी

Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में एक हलवाई का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। रविवार को हलवाई का एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर मोहल्ले के ही एक युवक से विवाद हो गया था।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी सुरेश चंद्र राजपूत का बेटा रिंकू (24) राजपूत हलवाई की दुकान पर कारीगर था। रविवार को मोहल्ले के ही एक युवक से उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई थी। इसके बाद रात को रिंकू घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

शव साड़ी के फंदे से लटका मिला

सुबह उसका भाई रविशंकर कमरे में गया तो उसे रिंकू का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसके शोर मचाने पर परिवार व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी हुई कि रविवार को रिंकू की प्रेम प्रसंग को लेकर मोहल्ले के ही युवक से मारपीट हो गई थी। इससे वह दुखी था और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। रिंकू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा रविशंकर और सबसे छोटा भाई गोपाल है। मां मुन्नी देवी व बहन अर्चना रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें